A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज राधा गोविंद रामगढ़ विश्वविद्यालय, झारखंड में अतिथि के रूप में विपिन कुमार पाठक का हुआ आगमन

झारखंड।

रिपोर्ट: बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

आज राधा गोविंद रामगढ़ विश्वविद्यालय, झारखंड में अतिथि के रूप में विपिन कुमार पाठक का आगमन हुआ। आपको बता दें कि राधा गोविंद विश्वविद्यालय झारखंड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें विपिन कुमार पाठक अतिथि के रूप में शामिल हुए थे उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि विचारों को नई दिशा देने वाला भी सिद्ध हुआ। इस सफल एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम के सूत्रधार,  संस्था के संस्थापक श्री बी.एन. शाह जी का समर्पण, नेतृत्व और प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा । विपिन कुमार पाठक ने यह भी कहा कि झारखंड की आत्मीयता, संस्कृति और स्वागत की गरिमा ने उनके मन को अभिभूत कर दिया।इस कार्यक्रम में  बिहारी लाल शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की प्रतिष्ठा को और ऊँचाई प्रदान की।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय के विचार, जो विषय के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को स्पर्श कर रहे थे, अत्यंत प्रेरणास्पद एवं मार्गदर्शक रहे। इसके साथ ही विपिन कुमार पाठक ने चेयरमैन श्री बी.एन. शाह जी को  बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की और कहा कि निरंतर इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहें।

Back to top button
error: Content is protected !!