


कैंप में छात्र-छात्राओं से बात करते एकेडमी अध्यक्ष।
इस दौरान विद्यालय के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह और प्रधानाचार्या सरिता रानी ने स्काउट-गाइड द्वारा बनाए गए सभी टैंटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम लीडर्स ने बताया कि घर से बाहर रहने के दौरान आप किस तरह से टेंट बनाकर उसमें रह सकते हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्होंने नो फायर कुकिंग एक्टिविटी भी की। इस अवसर पर सभी क्रिया कलापों में एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और स्काउट के नियमों को समझा। अंत में विद्यालय के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने बताया कि स्काउट गाइड, एनसीसी जैसी गतिविधियों में प्रतिभाग करने से विभिन्न प्रकार के रोजगारों में आरक्षण के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य कर कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।






