A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में मंच के कार्यकर्ताओं ने राजपाल सिंह प्रजापति को अर्पित की श्रद्धांजलि

बम बटक एकता मंच संरक्षक के निधन से कार्यकर्ताओं में शोक, आत्म शांति के लिए की गई प्रार्थना

राजपाल सिंह प्रजापति को मौन रखकर श्रद्धांजलि देते बम बटक एकता मंच के कार्यकर्ता।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)।
कांठ नगर निवासी बम बटक एकता मंच के संरक्षक राजपाल सिंह प्रजापति का एक हादसे में अचानक निधन हो जाने से बम बटक एकता मंच के पदा​धिकारियों और कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर है। कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्म शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
स्व. राजपाल सिंह प्रजापति

कांठ नगर के श्री रामलीला मैदान में एकत्र हुए बम बटक एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने संरक्षक राजपाल सिंह प्रजापति के निधन पर दुख व्यक्त किया। मंच अध्यक्ष डॉ. देवराज सिंह ने कहा कि राजपाल सिंह प्रजापति मंच के संरक्षक होने के साथ ही आजीवन सदस्य भी थे। अचानक सभी के बीच से उनका यूं ही चले जाना दुखद है। उनके निधन से मंच को बड़ी क्षति हुई है। उपाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और दुखी परिजनों को यह दुख सहन करने की श​क्ति प्रदान करे। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शांति पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंच के अध्यक्ष डॉ. देवराज सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार, अंकित कुमार, नन्हू, अनुभव भुइयार, गणेश भुइयार, हिमांशु गोला, जितेंद्र चौहान, अमित कुमार आदि उप​स्थित रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ। 

Back to top button
error: Content is protected !!