A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

गौरेला नगरपालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी मुकेश दुबे की भारी मतों से जीत

गौरेला पेन्ड्रारोड-: गौरेला नगरपालिका अध्यक्ष पद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश दूबे ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। नगरीय निकाय चुनाव परिणाम आज शनिवार 15फरवरी को घोषित किए जा रहे है। गौरेला नगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश दुबे ने कांग्रेस के प्रत्याशी को लगभग 4591 मतों से परास्त करते हुए भारी अंतर से विजय प्राप्त कर ली है। नगर पालिका चुनव परिणाम घोषित होते ही भाजपा मे जश्न का माहौल बना हुआ है। नगरपालिका अध्यक्ष पद पर जीत मिलने के बाद मुकेश दुबे जी ने इस जीत का श्रेय गौरेला नगर के मतदाताओं एवं पार्टी संगठन को दिया है। नगरपालिका गौरेला अध्यक्ष पद पर विजयी होने के मुकेश दुबे जी ने आश्वासन दिया किया कि शहर के नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नही किया जायेगा। मुकेश दुबे जी ने कहा कि रह जीत गौरेला के आम जनता की जीत है। उन्होनें कहा कि गौरेला नगर के विकास के लिए वे पूर्ण तत्परता ईमानदारी के साथ काम करेंगे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!