
जनपद मीरजापुर थाना अदलहाट पुलिस द्वारा 04 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 06 अदद सोलर प्लेट व 06 अदद समर सेबल पम्प बरामद 
थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 08.04.2026 को वादी राम प्रकाश सिंह पुत्र पुनवासी सिंह निवासी उल्होपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात चोरों के विरूद्ध गांव के कुए में लगे समर सेबल के चोरी होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-77/2026 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तो की गिरफ्तारी व बरामदगी करने हेतु थाना प्रभारी अदलहाट को निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी, भौतिक व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर आज दिनांक: 09.04.2026 को थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये 04 अभियुक्तो 1. प्रदीप पटेल पुत्र पुनरवासी पटेल, 2. प्रियासु कन्नौजिया पुत्र राजेश कन्नौजिया, 3. विकास पटेल पुत्र सिपाही पटेल व 4. राकेश पटेल पुत्र राजा राम पटेल समस्त निवासीगण भडभूईली थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर चोरी की 06 अदद सोलर प्लेट व 06 अदद समर सेबल बरामद की गयी । थाना अदलहाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा०न्यायालय/जेल भेजा गया।
पूछताछ विवरण-गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उनके द्वारा सुनसान इलाके में लगाये गये समर सेबल व सोलर प्लेटो की रेकी कर रात में मौका पाकर चोरी कर लिया जाता है तथा चोरी किये समर सेबल व सोलर प्लेटो को आधे दामों में बेचकर जो धन प्राप्त होता है उसे आपसे में बाट लेते है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण – 1. प्रदीप पटेल पुत्र पुनरवासी पटेल, निवासी भडभूईली थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर। 2. प्रियांसु कन्नौजिया पुत्र राजेश कन्नौजिया, निवासी भडभूईली थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर। 3. विकास पटेल पुत्र सिपाही पटेल, निवासी भडभूईली थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर। 4. राकेश पटेल पुत्र राजा राम पटेल समस्त निवासी भडभूईली थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर।
विवरण बरामदगी– चोरी की 06 अदद सोलर प्लेट व 06 अदद समर सेबल ।
पंजीकृत अभियोग –मु0अ0सं0-77/2026 धारा 303 (2), 317 (2) बीएनएस थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने पुलिस टीम – उप निरीक्षक विजय कुमार राय, उप निरीक्षक अभय नारायण सिंह, उप निरीक्षक हंस लाल मय पुलिस टीम थाना अदलहाट, मीरजापुर ।




