A2Z सभी खबर सभी जिले कीराजस्थान

“जनसंख्या कम करो, पेड़ लगाओ—प्रकृति बचाओ” : कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ की जनजागरण रचना जारी

@ झालरापाटन (झालावाड़), 15 अप्रैल। पर्यावरण संरक्षण और जनसंख्या नियंत्रण जैसे अहम विषयों पर जनजागरण का संदेश देते हुए कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने अपनी विशेष रचना “जनसंख्या कम करो, पेड़ लगाओ—प्रकृति बचाओ” जनहित में जारी की है।

कवि गुनगुना ने अपनी रचना के माध्यम से समाज को जागरूक करते हुए बताया कि बढ़ती जनसंख्या और घटते पेड़ों के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है, जिससे मानव जीवन पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे परिवार नियोजन को अपनाएं और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान दें।

रचना में सरल शब्दों के जरिए यह संदेश दिया गया है कि यदि समय रहते जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं किया गया और पर्यावरण की रक्षा नहीं की गई, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

स्थानीय नागरिकों और साहित्य प्रेमियों ने कवि की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!