

जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनी गोवा के नाम से मशहूर हरिपुर गांव में बीते गुरुवार को मयूराक्षी नदी में स्नान करने गए चार छात्रों की डूबने से मौत हो गई| इनमें से एक छात्र कृष्ण सिंह का शव स्थानीय गोताखोरों ने शुक्रवार की सुबह बरामद कर लिया था| बाद में मसानजोर से पहुंची गोताखोरों की टीम ने शेष तीन शव बरामद किया|
मसानजोर की टीम ने सबसे पहले सोनवाडंगाल के रहने वाले उमाकांत ठाकुर के पुत्र कृष कुमार का शव बरामद किया, इसके पश्चात कुछ ही देर में गोड्डा के रहने वाले नीलकंठ झा के पोते आर्यन ठाकुर एवं एसपी कांलेज दुमका के प्रोफेसर डॉ कलानंद ठाकुर के पुत्र आर्यन का शव भी खोज निकाला|
बरामद चारों शवों को पुलिस पोस्टमार्टम हेतु फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका ले गयी| स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी के जिस हिस्से से चारों शव बरामद हुए वहां काफी गहरा कुंआ है|
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दुमका शहर के रहने वाले चार दोस्त बीते गुरुवार की शाम घर से निकले थे और देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन चारों का कुछ पता नहीं चला| इधर देर रात जामा थाना के हरिपुर गांव के लोगों ने देखा कि कुछ लड़कों के कपड़े नदी के किनारे रखे हुए हैं परन्तु मौके पर कोई मौजूद नहीं है| ग्रामीणों ने इसकी सूचना जामा थाना प्रभारी अजित कुमार सिंह को दी। जानकारी मिलते ही अपने पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
मामले में परिजनों को जानकारी मिलते ही वे नदी किनारे पहुंचकर कपड़ों की पहचान कर ली|फिलहाल शहर के बक्शी बांध इलाके के रहने वाले कृष्ण सिंह (उम्र 17) वर्ष जो स्थानीय जिला स्कूल में 12वीं का छात्र है उसका शव बरामद किया गया है| अन्य लापता छात्रो के नाम आर्यन कुमार, कृष और आर्यन बताया जा रहा है| ग्रामीणों के मुताबिक लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर 20 फुट पहुंच गया गया है जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में भी परेशानी हो रही है|
बताते चलें कि इसी स्थान पर वर्ष 2016 में स्नान करने गए छह छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी| उनमें से पांच का तो शव बरामद किया गया था परन्तु आज तक एक छात्र की डेड बॉडी मिल नहीं पाई| इस तरह से यह दूसरा अवसर है जब मयूराक्षी नदी में इतना बड़ा हादसा हुआ है|





