उत्तर प्रदेश

केक,उपहार और ढेर सारा प्यार: बलिया में कुछ यूं मना बेसिक की प्रतिमा का जन्मदिन

बलिया।जब कोई दिन खास हो तो उसे खास तरीके से ही मनाया जाना चाहिए। और, जब इस दिन किसी ऐसी हस्ती का जन्मदिन हो जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा एवं समाज सेवा को समर्पित कर दिया हो तो यह अवसर और विशेष हो जाता है। दरअसल, शुक्रवारको जन्मदिन था विभिन्न शैक्षिक नवाचारों एवं सामुदायिक सहभागिता के लिए मुख्यमंत्री राज्यपाल के हाथों पुरस्कृत एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से अनेकों बार सम्मानित बलिया में बेसिक की प्रतिमा से प्रसिद्ध पी एम श्री विद्यालय अमृतपाली, दुबहर की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय पीहू का।
पीहू के जन्मदिन पर उनके शुभचिंतको का उत्साह देखने लायक था जिन्होंने जन्मदिन उत्सव को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर उनके प्रशंसकों ने फेसबुक, व्हाट्सएप पोस्ट के माध्यम से साथ ही एकत्रित होकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी और लम्बी उम्र की कामना भी की।
शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलामंत्री शशिकांत चौबे के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शिक्षक शिक्षा मित्र, रसोइयों एवं बच्चों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों ने फूल गुलदस्ता भेंट कर पीहू को बधाई दी और उनके द्वारा किए गए शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए प्रतिमा उर्फ पीहू ने अपने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जन्मदिन के अवसर पर लोगों का असीम प्यार मिला है, वह हमेशा उनका ऋणी रहेंगी।
कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री सुशील चौबे और ब्लाक मंत्री समरजीत बहादुर सिंह एवं सहायक अध्यापक अभय सिंह,अभिषेक गुप्ता,लव कुमार, निरुपमा सिंह, सहायक अध्यापिका
पल्लवी सिंह कविता यादव
शिक्षा मित्रकी उपस्थिति ने अविस्मरणीय बना दिया।

Back to top button
error: Content is protected !!