
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधानसभा क्षेत्र के बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने भोपाल में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से विशेष मुलाकात की। इस दौरान विधायक लारिया ने क्षेत्र के जर्जर और भवन-विहीन आंगनवाड़ी केंद्रों की गंभीर स्थिति से मंत्री जी को अवगत कराया और प्राथमिकता के आधार पर नए भवनों की स्वीकृति का अनुरोध किया। विधायक लारिया ने चर्चा के दौरान स्पष्ट किया कि कई आंगनवाड़ी केंद्र वर्तमान में अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं, जिन्हें सुरक्षा कारणों से कलेक्टर के आदेश पर गिरा दिया गया है। वहीं, कई केंद्र स्वयं के भवन न होने के कारण किराए के कमरों या अस्थाई जगहों पर संचालित हो रहे हैं। नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए इन केंद्रों के लिए नए सरकारी भवनों का निर्माण अति आवश्यक है।विधायक लारिया द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव में विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सागर और राहतगढ़ ब्लॉक के उन केंद्रों को शामिल किया गया है, जिन्हें तत्काल नए भवन की आवश्यकता है। सागर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कई केंद्र या तो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं या उनके पास अपना भवन नहीं है। शंकरगढ़, रतनगंज, सेमराबाग, भैंसा नाका, रिछौड़ा, रूसल्ला, बाछलोन, पटकुई, तिन्सुआ, कर्रापुर, आमेंट, रतौना और रजौआ आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर/ध्वस्त भवन है। वहीं पथरिया हाट, डुंगासरा, चितौरा और किशनपुरा के आंगनबाड़ी भवन-विहीन केंद्र है। राहतगढ़ ब्लॉक के सेमरा लहरिया, देवरी, सेवारा सेवारी, तोड़ा गौतमिया, कनेरा नीखर और हनौता पारीक्षित केंद्रों के पास वर्तमान में अपना कोई सरकारी भवन उपलब्ध नहीं है। विधायक प्रदीप लारिया ने मंत्री से आग्रह किया कि बच्चों को बेहतर पोषण और शिक्षा का माहौल देने के लिए बुनियादी ढांचा मजबूत होना जरूरी है। क्षेत्र के बच्चों का भविष्य और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जर्जर भवनों की जगह आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त आंगनवाड़ी भवन बनने से न केवल बच्चों को अच्छा परिवेश मिलेगा, बल्कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भी बेहतर होगा। मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने विधायक लारिया की मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।


