A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

नागौद प्रवेश द्वार तिराहे में 04 बड़ी लाइटें सीने में बांधकर बिजली का खंभा अंधेरे में किसी दुर्घटना के इंतजार में खड़ा है

सतना/नागौद। नगर परिषद की सीमा में प्रवेश करते ही नेशनल हाईवे और शहर के संपर्क मार्ग पर बने तिराहे में एक बिजली का खंभा जिसमें चारों तरफ लाइटें लगाई गई थी लेकिन पिछले एक महीने से यह चारों लाइटें पूरी तरह बंद है। यह चौराहा दुर्घटना संभावित क्षेत्र है और कई बार यहां बड़ी घटनाएं हुई है पर पता नहीं इसमें किसी का ध्यान क्यों नहीं जाता है। यहां पड़ोस में रहने वाले लोगों द्वारा विद्युत सुधारक कर्मचारियो से कई बार सुधार के लिए आग्रह किया गया परंतु उनका कहना है कि जब साहब बोलेंगे तभी सुधार होगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा यहां पर बैरिकेट्स रखवाए गए थे लेकिन कुछ दिनों बाद यह वेरीकेट अब नाले में पड़े दिखते हैं। कृषि उपज मंडी जैसे अति व्यस्ततम चौराहे में विद्युत एवं सुरक्षा व्यवस्था अपेक्षित है जिम्मेदार लोगों को ध्यान देना चाहिए।

Back to top button
error: Content is protected !!