A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़धार्मिकनागपुरमहाराष्ट्ररायपुर

रायपुर मे आज से पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का आस्था संस्कृति का दिव्य दरबार

रायपुर के गुढियारी क्षेत्र मे बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार


+++++ नागपुर, शनिवार 04 अक्टूबर 2025 ++++++


प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छग की राजधानी रायपुर के गुढियारी क्षेत्र में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आज शनिवार 04 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर 2025 तक अपना दिव्य दरबार लगाने जा रहे हैं। रायपुर मे आज से आस्था और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा भी सुनायेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। आयोजन में किसी प्रकार से कोई गड़बड़ी विवाद न हो इसके लिए पुलिस के अतिरिक्त बाउंसर भी तैनात किये जायेंगे। जानकारी अनुसार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का यह आयोजन 04 अक्टूबर से शुरु होकर 08 अक्टूबर तक जारी रहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजन के उद्घाटन समारोह मे समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधि एवं भक्तजन उपस्थित रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार भक्तजनों को आयोजन स्थल तक पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए दिव्यांगों बुजुर्गों के लिए निशुल्क ई रिक्शा भी चालाया जायेगा। इन ई रिकशे की सहायता से आयोजन कथा स्थल तक पहुंच सकते हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार आयोजन स्थल में भक्तजनों के लिए कथा वाचन के दौरान प्रतिदिन सुबह दस बजे और रात के नौ निशुल्क भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। कथा सुनने के लिए पहुंचने वाले भक्तजनों के लिए समिति की ओर से वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था बनाई गई है। भक्तजन साइंस कॉलेज मैदान, कोटा मैदान, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित मैदान, में अपने वाहन रख सकेंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के इस धार्मिक आयोजन मे छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री देवेंद्र जी, उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी, छत्तीसगढ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी, छत्तीसगढ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ• रमन सिंह जी, रायपुर के विधायकों सहित गणमान्य नागरिक जन उपस्थित रहेंगे।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!