
फुरकान अंसारी, संवाददाता।
हरिद्वार। भाजपा युवा नेता शाहनवाज़ अब्बासी के छोटे भाई शादाब अब्बासी के निकाह समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को दिल से मुबारकबाद दी। इस मौके पर ज्वालापुर ईदगाह कमेटी के सदर हाजी जमशेद खान, नसीम सलमानी, पत्रकार फुरकान अंसारी, सलीम अब्बासी तथा अब्बासी बिरादरी के चौधरी शौकिन अब्बासी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
समारोह के दौरान चौधरी शौकिन अब्बासी ने समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि कभी कभी सुनें में आता है कि निकाह के समय लड़की के मेहर को लेकर अनावश्यक विवाद खड़े हो जाते हैं, जिससे दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव पैदा हो जाता है। उन्होंने अपील की कि मेहर जैसी परंपराओं को सरल और सहज बनाया जाए, ताकि रिश्तों में मिठास बनी रहे और किसी प्रकार की कटुता पैदा न हो। उन्होंने कहा कि निकाह एक पवित्र रिश्ता है, इसे दिखावे और जटिलताओं से दूर रखकर सादगी के साथ निभाना ही सबसे बेहतर है।
हाजी जमशेद खान ने कहा कि ऐसे अवसर समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं। उन्होंने नवविवाहित जोड़े के उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं पत्रकार फुरकान अंसारी ने कहा कि शादी जैसे पवित्र रिश्ते में सादगी और समझदारी सबसे अहम होती है। उन्होंने कहा कि समाज को मिलकर ऐसी परंपराओं को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे रिश्ते मजबूत हों और नई पीढ़ी को एक सकारात्मक संदेश मिले।
समारोह का माहौल खुशी और उत्साह से भरा रहा, जहां सभी ने मिलकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।





