
सागर, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील दि्वेदी, 8225072664*जिला: सागरथाना: देवरीअप.क्र.: 311/2धारा: 108, 3(5) BNS, इजाफा धारा 3(1-द), 3(1-ध), 3(2)(VA) SC/ST एक् घटना का विवरण:
दिनांक 01.05.2025 को थाना देवरी अंतर्गत ग्राम मुंआर में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई, जिसके चलते सुमित ठाकुर ने आत्महत्या कर ली। इस प्रकरण में आरोपी आदित्य पिता सीताराम साहू एवं सत्यम पिता सीताराम साहू, निवासी खंडेराव वार्ड, कौशकिया कॉलोनी, देवरी घटना दिनांक से ही फरार चल रहे थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिंहा द्वारा दोनों आरोपियों पर ₹3000-₹3000 का ईनाम घोषित किया गया था।
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवरी शशिकांत सरयाम के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी देवरी द्वारा गठित टीम ने सतत प्रयासों और मुखबिरों की सक्रियता के परिणामस्वरूप आज दोनों ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।गिरफ्तार आरोपी. आदित्य साहू, सत्यम साहू
(दोनों निवासी खंडेराव वार्ड, कौशकिया कॉलोनी, देवरी)
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी देवरी गजेंद्र सिंह बुंदेला साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सौरव रैकवार हेमेंद्र थाना देवरी से प्रधान आरक्षक अमित सैनी आरक्षक अमित भारद्वाज आरक्षक तेज सिंह आरक्षक राजीव तोमर आरक्षक पूरन यादव आरक्षक लव कुश रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही








