
भूजल संरक्षण में सरकार के साथ ही समाज की भूमिका अहम-जिलाध्यक्ष
भूजल संचयन से बचेगा पर्यावरण- अजय क्रांतिकारी
पर्यावरण सेना द्वारा जिलाधिकारी प्रतापगढ़ संजीव रंजन के निर्देश पर लघु सिंचाई विभाग के संयोजन में 16 से 22 जुलाई 2024 तक आयोजित होने वाले भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर आज राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ में भूजल और हमारा पर्यावरण विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में भूजल संचयन एवं जल की बरबादी रोकने हेतु जल संवाद के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रदेश सरकार सराहनीय कार्य कर रही है।वृक्षारोपण महाभियान चलाकर पूरे प्रदेश में 36 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए गए।अब जरूरत है कि सरकार और समाज मिलकर पेड़ों की सुरक्षा कर पर्यावरण को बचाए।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पर्यावरण सेना के प्रयासों की सराहना किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जल की एक-एक बूंद जीवन और धरती को हरित बनाने के लिए जरूरी है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु भूजल बचाना जरूरी है।संगोष्ठी में कॉलेज के बच्चों ने भी अपने पर्यावरणीय विचार साझा करते हुए भूजल बचाने और जलवायु संरक्षण का संकल्प लिया।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने बताया कि जन सहयोग से पूरे जनपद में भूजल सप्ताह के सातों दिवस विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जनमानस को भूजल और पर्यावरण बचाने हेतु जागरूक किया गया।
कॉलेज की प्रधानाचार्या गीता यादव ने कार्यक्रम के आयोजन और लोगों की सहभागिता हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर भाजपा जिलामंत्री अजय वर्मा,डा.विंध्यांचल सिंह,सिद्धार्थ श्रीवास्तव,साक्षी सिंह,आरती देवी,कंचन देवी,रूबी देवी,प्रियंका तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।