
22/08/2024
रिपोर्टर tabrez ansari
जनपद धनबाद
स्थान करकेंद
करकेंद O B डंप पहाड़ के ऊपर पवित्रम पर्यावरण महोत्सव
धनबाद शहर की अग्रणी समाजसेवी संस्था पवित्रम एवं भारत की विख्यात कोयला उत्पादन कम्पनी BCCL पुटकी बलिहारी क्षेत्र के द्वारा धनबाद शहर को हरा भरा बनाने के लिए आज गुरूवार दिनांक 22 अगस्त को 11.30 बजे नेहरू उद्यान, केंदुआ के सामने OB पहाड़ पर विभिन्न औषधिया जैसे गिलोय , हडजोड , पथर चटा, पीपल , बरगद , नीम आदि की 1000 कलमें एवं पौधे लगाए गए | bccl एवं संस्था के लोगो ने कहा की इस प्रकार का कार्यक्रम धनबाद (झारखंड) में पहली बार आयोजित किया गया है | दुर्गम OB डंप पर बड़ी संख्या में शहर के महिला , पुरूष एवं वृद्ध जन उत्साह बनाये पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिए पहुंचे । अजय भारतीय ने कहा यह एक अनूठा प्रयोग है कि कोयलांचल की बहुत बड़ी समस्या OB है , इसका समाधान यदि हो जाए ,हर OB को बारहमासी औषधियों से आच्छादित कर दिया जाए तो वह समाज के लिए उपयोगी बन जाएगी और मिट्टी का कटाव रूकेगा , धनबाद की पहचान बदलेगी | धीरे धीरे OB को औषधीय पहाड़ के रूप में जाना जाने लगेगा | अधिकारियों कर्मचारियों का भी बहुत योगदान रहा ।इस कार्यक्रम में पर्यावरण से प्रेम करने वाले अनेक बहने, भाई, BCCl के पदाधिकारी, पवित्रम सेवा परिवार के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।मौके पर BCCL महाप्रबंधक (साईडिंग) श्री महेंद्र सिह दूत एवं पवित्रं सेवा परिवार के अध्यक्ष श्री संजय भरतिया उपस्थित रहे |कार्यक्रम का संचालन श्री अजय भरतिया ने किया |मुख्यत: पवित्रम सेवा परिवार से लक्ष्मी मजूमदार, सुशील कुमार मिश्रा,आलोक प्रकाश, अशोक दुबे,संजय सिंघल,राकेश खण्डेलवाल, अमित अग्रवाल,मृदुला अग्रवाल , गुड्डू चौरसिया , तरून दत्ता , भूपेन्द्र अग्रवाल , संजय सिंघल, सुमन सौरभ , शुशील मिश्रा , मंजू बगडिया , हरी रामगुप्ता , अनिता सतनालिका , मीना गोयल , किरण वर्मा आदि का मुख्य सहयोग रहा | संजय भारतीय ने कहा की पवित्रम वन महोत्सव पिछले कई महीनो से चल रहा है जिसके अंतगर्त स्कुल, कालेज, अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पेड़ लगाए जा रहे है,। BCCL के अधिकारियो में मुख्यत आशु गुप्ता , एल एल बरनवाल , उमेश मरांडी , निर्मल कुमार , अफरोज खान , शम्भु महतो , किशोरी पासी , बचू रविदास , रामकुमार , सुनील महतो आदि उपस्थित रहे।