
नागपुर-: भारतीय जनता पार्टी ने रविन्द्र चव्हाण जी को महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले जी अभी प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहेगें। संगठनात्मक चुनाव के बाद रविन्द्र चव्हाण जी पूर्णकालिक अध्यक्ष बन जायेगें। श्री रविन्द्र चव्हाण जी ठाणे जिले के डोबिवली से विधायक हैं। एकनाथ शिंदे सरकार मे वे लोकनिर्माण विभाग के मंत्री पद पर भी रह चुकें हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने रविन्द्र रविन्द्र चव्हाण जी को महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नियुक्त किया है। श्री बावनकुले जी वर्तमान मे महाराष्ट्र सरकार मे राजस्व मंत्री है। भाजपा मे एक व्यक्ति एक ही पद नियम है। इस नियमानुसार संगठनात्मक चुनाव के बाद रविन्द्र चव्हाण जी महाराष्ट्र भाजपा के पूर्णकालिक अध्यक्ष हो जायेगें।