भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने कहा संयम बरतें… डिफेंस ऑपरेशन को लेकर केंद्र की मीडिया चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी
जम्मू कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बेहद नाजुक दौर से गुजर रहे है। दोनों देशों की सरकारों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए हैं। इस बीच दोनों देशों में डिफेंस ऑपरेशन और आर्मी मूवमेंट को लेकर भी हलचल बढ़ी है।इस बीच भारत सरकार ने सभी मीडिया चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
मीनाक्षी विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने कहा संयम बरतें… डिफेंस ऑपरेशन को लेकर केंद्र की मीडिया चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी।मुंबई/महाराष्ट्र: जम्मू कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्ते बेहद नाजुक दौर से गुजर रहे है। दोनों देशों की सरकारों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए हैं। इस बीच दोनों देशों में डिफेंस ऑपरेशन और आर्मी मूवमेंट को लेकर भी हलचल बढ़ी है।इस बीच भारत सरकार ने सभी मीडिया चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें सरकार ने मीडिया चैनलों से संयम बरतनें की अपील की है।दरअसल भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने सभी मीडिया चैनलों के लिए जारी की गई ए़डवाइजरी में कहा है कि डिफेंस ऑपरेशन और सेना के मूवमेंट को लेकर संयम बरतें ।सूत्रों आधारित समाचार नहीं दिखाएं।जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी मीडिया चैनलों से संयम बरतने की अपील की जाती है। डिफेंस ऑपरेशन पर सूत्रों आधारित समाचार, रियल टाइम कवरेज या सेना के मूवमेंट को न दिखाएं।सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कारगिल युद्ध, मुंबई हमले और कंधार अपहरण कांड के कवरेज की याद भी दिलाई गई है।बताया गया है कि यह केवल राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है।सरकारी ब्रीफिंग की ही कवरेज की जाए।आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन का लाइव कवरेज दिखाना केबल टीवी नेटवर्क नियमों का उल्लंघन है।जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसे ऑपरेशन में सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी द्वारा नियमित ब्रीफिंग की जाती है। इस ब्रीफिंग की ही मीडिया कवरेज की जाए।
*🔯सुहानी शाह को ‘जादू के ओलंपिक’ में मिला सबसे प्रतिष्ठित सम्मान, बोलीं- हम जीत गए..!*
22/07/2025
छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन महिला प्रकोष्ठ के द्वारा सामाजिक समरसता कायम करने में महिलाओं का योगदान विषय पर संगोष्ठी आयोजित
22/07/2025
*🔯वैष्णो देवी में भीषण बारिश से भूस्खलन, हजारों यात्री फंसे..!*
22/07/2025
दस डेसिमल से कम जमीन के म्यूटेशन में नहीं करें विलंब – उपायुक्त
22/07/2025
आ. सुधीर मुनगंटीवार यांच्या पुढाकारामुळे आसोलामेंढा कालव्याच्या मुख्य द्वारातून ४ क्यूसेक विसर्ग सुरू
22/07/2025
कैम्प-2 भिलाईनगर देवांगन समाज की नई प्रबंधकारिणी का चुनाव संपन्न
22/07/2025
CBSE का बड़ा फैसला, सभी स्कूलों को एक महीने में करना होगा ये काम
22/07/2025
गोरखपुर से सरोगेसी रैकेट का पर्दाफाश, नाबालिग लड़की को जबरन बनाया जा रहा था मां
22/07/2025
*हज यात्रा 2026: सऊदी हुकूमत का बड़ा फैसला, हज के दौरान एक ही कमरे में नहीं रह सकेंगे मियां और बीवी* सऊदी अरब में हज के दौरान पति-पत्नी एक साथ एक ही कमरे मे नही रह सकेंगे। इस बार महिला और पुरुष आजमीन को अलग-अलग कमरों में ठहराया जाएगा। सऊदी अरब सरकार ने महिला और पुरुष हज यात्रियों को एक ही कमरे में ठहराए जाने की व्यवस्था खत्म कर दी है। पुरुषों को महिला आजमीन के कमरों में जाने की भी अनुमति नही होगी।हर साल करीब पौने दो लाख हज यात्री सऊदी अरब रवाना होते हैं। सऊदी अरब में हज यात्रियों को ठहराने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया होटल व बिल्डिंग किराए पर लेती है। कमरों के साइज के मुताबिक एक ही राज्य के महिला व पुरुष हज यात्रियों का ग्रुप बनाकर एक ही कमरों में ठहराने की व्यवस्था रहती है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2026 की गाइडलाइन जारी कर बताया है कि सऊदी अरब सरकार ने महिला और पुरुष हज यात्रियों को एक साथ एक ही कमरे में ठहराने की व्यवस्था खत्म कर दी है। सऊदी सरकार के नियम के मुताबिक पुरुष आजमीन को महिला आजमीन के कमरों में प्रवेश की भी अनुमति नहीं मिलेगी
22/07/2025
*2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस के सभी 12 आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में रद की फांसी की सजा*
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!