
जेएलकेएम के सम्मेलन में शामिल हुए खलारी और पिपरवार के कार्यकर्ता।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा बड़कागांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पिपरवार और खलारी क्षेत्र से कई कार्यकर्ता शामिल हुए। जानकारी के अनुसार सभी कार्यकर्ता पुरानीराय स्थित शहीद निर्मल महतो चौक में एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की और एक साथ वाहनों पर सवार होकर बड़कागांव के लिए रवाना हुए।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक सह पार्टी के अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो शामिल हुए।इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों में बचरा दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष कृष्णा यादव,खलारी प्रखंड अध्यक्ष तोहिद अंसारी, रतिया गंझू,चतरा जिला उपाध्यक्ष बिजय महतो,अंगद महतो सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।