
प्रेस विज्ञप्ति गया जी आज दिनांक 14/08/2025
भारत स्काउट और गाइड ने हर घर तिरंगा रैली निकाला गया।
गया जी- जिला पदाधिकारी गया जी के आदेशानुसार समाहरणालय परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुरुआत, जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रेली समाहरणालय से होते हुए डीएम गोलंबर काशीनाथ मोड गांधी मैदान होते हुए सम्हरणालय में जाकर समाप्त हो गया। इस रैली में भारत स्काउट और गाइड के 60 कैडेट नेहरू युवा केंद्र, राष्ट्रीय सुरक्षा सेवा जिला स्कूल गया के अलावे सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्रा रैली में भाग लिये। कार्यक्रम का देखरेख जिला सचिव रणजीत कुमार एवं जिला संगठन आयुक्त गोपाल कुमार के द्वारा किया गया। जिला संगठन आयुक्त ने बताया कि 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव मनाया गया। जिसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। यह रैली विशेष रूप से हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को दिलों में राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना जागने का एक प्रयास है। इस मौके पर रैली में शामिल लोगों के द्वारा स्वच्छता से लेकर के विभिन्न प्रकार के नारे लगाए गए। आजादी के अमृत महोत्सव मनाएंगे हर घर तिरंगा फहराएंगे तिरंगा मेरा आन है तिरंगा मेरा शान है हर घर तिरंगा फहराएंगे आदि नारे लगाए गए। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी लोगों को घर में तिरंगा लगने को कहा गया। मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव राज सर्व शिक्षा से विनय कुमार एवं शिक्षा विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। लक्ष्मी कुमारी साक्षी कुमारी खुशी कुमारी प्रिंस कुमार मनीष कुमार शंकर कुमार सुमित कुमार के अलावा स्काउट/ गाइड उपस्थित थे ।
जिला संगठन आयुक्त बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड गया
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़