A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया,डी. ए. एन पब्लिक टिकारी स्कूल के संस्थापक सुधीर कुमार का निधन l

डी.ए.एन पब्लिक स्कूल के संस्थापक सुधीर कुमार का निधन
टिकारी:
डी.ए.एन पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं निदेशक सुधीर कुमार का पटना एम्स में इलाज के दौरान निधन की खबर मिलते ही स्कूल संचालकों, शिक्षकों, छात्रों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे।
सुधीर कुमार वर्ष 2001 से डी.ए.एन पब्लिक स्कूल का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे थे। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई। वे अपने सरल स्वभाव, व्यवहार कुशलता और उदार हृदय के लिए जाने जाते थे। विद्यार्थियों के प्रति उनका विशेष लगाव था और वे हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर रहते थे।
उनके निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। कई सामाजिक एवं शैक्षणिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। पूर्व जिला पार्षद सह प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सतेन्द्र नारायण, बृज मोहन शर्मा, हिमांशु शेखर कई लोगों ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!