


कांठ नगर के श्री रामलीला मैदान में एकत्र हुए बम बटक एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने संरक्षक राजपाल सिंह प्रजापति के निधन पर दुख व्यक्त किया। मंच अध्यक्ष डॉ. देवराज सिंह ने कहा कि राजपाल सिंह प्रजापति मंच के संरक्षक होने के साथ ही आजीवन सदस्य भी थे। अचानक सभी के बीच से उनका यूं ही चले जाना दुखद है। उनके निधन से मंच को बड़ी क्षति हुई है। उपाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और दुखी परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शांति पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंच के अध्यक्ष डॉ. देवराज सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार, अंकित कुमार, नन्हू, अनुभव भुइयार, गणेश भुइयार, हिमांशु गोला, जितेंद्र चौहान, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।






