


बांदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखंड हिन्दू वाहिनी के तत्वावधान में 15 अगस्त को ध्वजारोहण कार्यक्रम विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के जिलाध्यक्ष प्रकाश नारायण गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में अखंड हिन्दू वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राज यादव, जिला संगठन मंत्री उमेश गुप्ता, जिला महासचिव महेंद्र कुमार, जिला संगठन मंत्री रोहित राजपूत सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड विद्यार्थी प्रमुख सूरज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष अनुरागी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजनीश, मंडल महामंत्री रामबिहारी शुक्ला, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज गुप्ता तथा जगत नारायण गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश की प्रगति के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
अखंड हिन्दू वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रकाश नारायण गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और देश सेवा के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।






