A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

गया पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब का सेवन निर्माण बिक्री भंडारण एवम परिवहन को रोकने तथा शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

………..प्रेस विज्ञप्ति…………..

गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक-22.04.2024 को:-

01. फतेहपुर थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अभियुक्त विकाश कुमार, पे0 सत्येन्द्र मांझी, सा0 डुमरीटांड, थाना फतेहपुर, जिला गया को 50 लीटर देशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में फतेहपुर थाना कांड संख्या-230/24, दिनांक-22.04.2024, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
02. मैगरा थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में अभियुक्त विजय पासवान, पे0 स्व0 रामानंद पासवान, सा0 फुलवरिया, थाना मैगरा, जिला गया गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मैगरा थाना कांड संख्या-24/24, दिनांक-17.04.2024, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहे थे, जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट हेड गया बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Back to top button
error: Content is protected !!