A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

ग्रीन वोटिंग अभियान से बदल रही लोकतंत्र और पर्यावरण की सूरत

ग्रीन वोटिंग अभियान से बदल रही लोकतंत्र और पर्यावरण की सूरत

 

विगत 2014 से पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने के साथ ही पर्यावरण की रक्षा हेतु एक एक पेड़ लगाने का ग्रीन वोटिंग अभियान चलाया। जो युवाओं सहित सभी मतदाताओं में काफी लोकप्रिय रहा और अपार सफलता मिली।तब से सभी चुनाव में पर्यावरण सेना द्वारा लोकतंत्र की मजबूती और जलवायु संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करते हुए ग्रीन वोटिंग अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में बटन दबाओ पेड़ लगाओ, लोकतंत्र वा सृष्टि बचाओ का नारा देकर लोगों से शत प्रतिशत मतदान के साथ ही पेड़ लगाने की अपील की जा रही है।पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि प्रतापगढ़ के अलावा अमेठी,सुल्तानपुर,जौनपुर,कौशांबी एवं प्रयागराज जनपदों के जिलाधिकारियों से भी ग्रीन वोटिंग अभियान में सहयोग का अनुरोध किया जिसके परिणाम स्वरूप जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रतापगढ़ ने जनपद प्रतापगढ़ में ग्रीन वोटिंग अभियान को लागू कर बूथों को हरित बूथ बनाने का लक्ष्य तैयार किया है।जिसके तहत जनपद के सभी बूथों पर मतदाताओं से मतदान करने के उपरांत हर बूथ पर 10-10 पेड़ लगाने का कार्यक्रम बनाया गया है।जिसके लिए बूथ स्तर पर्यावरण सैनिकों,समूह की महिलाओं आदि का सहयोग लिया जा रहा है।ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं से मतदान करने के बाद बूथ पर ही कम से कम 10 पौधे लगाकर लोकतंत्र मजबूत करने और ग्लोबल वार्मिग और क्लाइमेट चेंज से निपटने हेतु पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ लगाने का लक्ष्य तैयार किया गया है।इस क्रम में पर्यावरण सेना प्रमुख एवं मतदाता जागरूकता के ब्रांड एंबेसडर अजय क्रांतिकारी ने कहा कि मतदान का पर्व हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।इस भावना को और अधिक मजबूत करने हेतु शत प्रतिशत मतदान के साथ ही पर्यावरण और जलवायु संरक्षण के लिए मतदान के साथ ही बूथ पर या अपने घर एक एक पेड़ लगाने की अपील की जा रही है।जिससे अधिक मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा और अधिक पेड़ लगाने से पर्यावरण और हमारी सृष्टि की सुरक्षा हो पाएगी।उन्होंने बताया कि अभी तक संचालित ग्रीन वोटिंग अभियान के तहत पूरे देश और प्रदेश में 1.10 लाख अधिक पेड़ लोगों द्वारा लगाकर उन्हें बचाया जा रहा है।अभियान में पर्यावरण सैनिक रवि प्रकाश मिश्र,सत्येंद्र पांडेय,आशीष सिंह,अरविंद कुमार सिंह, रोमेश मिश्रा, रमेश कुमार और नमन कुमार तिवारी जैसे प्रकृति प्रेमी व्यक्तियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!