
बड़ी खबर – समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव कल बदायूं में अपने कैंप कार्यालय जनसमस्या सुनेंगे
बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव कल 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र बदायूं में रहेंगे। सांसद आदित्य यादव अपने आवास पर सुबह 10 बजे सपा कार्यकर्ताओं तथा आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनेगें,उसके बाद लोकसभा क्षेत्र का भ्रमण करेगें एवं आयोजित विभिन्न राजनैतिक व निजी कार्यक्रमों में शामिल होगें। सांसद आदित्य यादव पूर्वमंत्री आबिद रजा व नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फातिमा रजा के साथ सायं 7 बजे गांधी ग्राउण्ड बदायूँ में लगी नुमाइश का उद्घाटन करेंगे।