
महिला शिक्षक संघ बांदा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी महोदया को दी शुभकामनाएं*
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला शिक्षक संघ बांदा ने जिलाधिकारी महोदया को तुलसी का पौधा भेंट कर
पेड़ -पौधे लगाएंगे हम
पृथ्वी को बचाएंगे हम
इसी संकल्प के साथ अपने अभियान की शुरुआत करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी और जिला अध्यक्ष द्वारा मैडम को बताया गया कि उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा पर्यावरण संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है और महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं से अवगत कराया जिलाधिकारी महोदया द्वारा निस्तारण का आश्वासन दिया गया इस अवसर पर महिला शिक्षा संघ की जिला अध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत, नौरीन सआदत, नीतू सिंह, शशि गुप्ता जी, ब्लॉक अध्यक्ष बड़ोखर मीरा रविकुल, शाहीन बेगम ,संध्या , रीना ताम्रकार , संजना तिवारी, सावन आदि उपस्थिति रहीं।
ब्यूरो बांदा