A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

जालौन: सैन्य कल्याण कोष में पेंशनर्स संघ ने दिया 51 हजार का सहयोग

जालौन: सैन्य कल्याण कोष में पेंशनर्स संघ ने दिया 51 हजार का सहयोग

रिपोर्ट-इमरान अली
स्थान-कोंच, जालौन

जालौन: गवर्नमेंट पेंशनर फैलियर ऑर्गेनाइजेशन, शाखा उरई द्वारा देश की सेवा में समर्पित जांबाज सैनिकों के कल्याण हेतु भारतीय सैन्य कल्याण कोष में 51, हजार का चेक समर्पित किया गया। यह चेक संघ के अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्रिपाठी एवं उनके पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को सौंपा गया। कार्यक्रम का आयोजन पेंशनर एसोसिएशन कार्यालय में किया गया। संघ द्वारा इस अवसर पर देश व प्रदेशवासियों से अपील की गई कि वे अपने निजी खर्चों में कटौती कर इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक योगदान करें, ताकि देश की रक्षा में लगे सैनिकों के लिए सहयोग सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद सिंह सहित संघ के कई सदस्य प्रयाग नारायण तिवारी, राजाराम व्यास, एम.एल. वर्मा, विनोद कुमार खरे, सत्यनारायण अग्निहोत्री, राजेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजपाल, सूरज सिंह, एस.के. पाण्डेय, एस.के. त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार गुप्ता, राजेंद्र सिंह निरंजन, दिगंबर नारायण तिवारी, एम.एस. तोमर आदि उपस्थित रहे।IMG 20250606 WA0008

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!