A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनराजस्थानसमाचार

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान

कुचामन उपखंड के ग्राम रांवा में आयोजित हुआ सरोवर पूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम

IMG 20250606 WA0077 IMG 20250606 WA0076 1 IMG 20250606 WA0069 IMG 20250606 WA0073

डीडवाना-कुचामन जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार को जिला प्रभारी सचिव श्री कन्हैयालाल स्वामी एवं जिला कलक्टर श्री पुखराज सेन ने कुचामन उपखंड के ग्राम रांवा में पौधारोपण किया। 

 

अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव एवं जिला कलक्टर ने ग्रामीणों के साथ नाड़ी का पूजन किया और नाड़ी के किनारे पौधारोपण किया। 

इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव ने ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिला कर अभियान में बढ़ – चढ़ कर भागीदारी करने का आह्वाहन किया।

 

कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्री सेन ने अभियान के तहत किये जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से हर स्थान पर जल संरक्षण एवं जल संचयन के कार्य किये जायेंगे ताकि वर्षा के पानी को बचा कर उसका सदपयोग किया जा सके। 

इस दौरान कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राकेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार कैलाश ईनाणिया सहित विकास अधिकारी एवं अन्य कार्मिक तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!