A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनराजनीति और प्रशासनराजस्थान

जल संरक्षण की दिशा में कारगर साबित होगा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान- जिला प्रभारी मंत्री

श्री कन्हैयालाल चौधरी ने कुचामन स्थित शाकम्भरी माता मन्दिर में किया पौधारोपण

IMG 20250606 WA0055 IMG 20250606 WA0059

डीडवाना-कुचामन जिले में राज्य सरकार भूजल स्तर बढ़ाने तथा जल संचयन पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी उद्देश्य से यशश्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगादशमी के अवसर पर वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस अभियान में समाज के सभी लोगों को जोड़कर जन आंदोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह कहना है जिला प्रभारी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी का।

 

 

श्री चौधरी ने यह बात शुक्रवार को कुचामन में शाकंभरी माता मन्दिर पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण एवं वाटिका के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं प्रकृति का संरक्षण प्राचीन समय से हमारी परम्परा और संस्कृति का हिस्सा रहा है और आज इसी को पुन: अपनाने की आवश्यकता है। जल संरक्षण एवं संचयन हमारी संस्कृति से जुड़े रहे है और इसे जोड़ते हुए अभियान के अंतर्गत वंदे गंगा कलश यात्रा तथा जलाशयों पर पूजन कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। अभियान के तहत जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरूद्धार, पौधारोपण, पर्यावरण व जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जिला प्रभारी मंत्री ने अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का किया आह्वान

 

उन्होंने कहा कि जन-जन की भागीदारी से ही अभियान जन आंदोलन का रूप ले सकेगा। हमारी ये जिम्मेदारी है की इस अभियान के बारे में सभी को बताये और जल संरक्षण के माध्यम से राज्य को जल स्वावलम्बी बनाने के लिए अपना सहयोग दे।

 

जिला प्रभारी मंत्री श्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि अभियान के तहत जिले की स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप भामाशाहों, उद्यमियों, प्रवासिय के सहयोग से कार्य कराए जाएंगे। जिले के समस्त जल स्त्रोतों पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि समस्त जल स्त्रोतों की आवश्यक मरम्मत करवाने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जल स्त्रोतों पर अतिक्रमण नहीं हो। अभियान में अधिक से अधिक जन भागीदारी के लिए जन प्रतिनिधियों, राजीविका से जुड़ी महिलाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जल संरक्षण की अपील करवाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

 

इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री कन्हैया लाल चौधरी ने शाकंभरी माता के द्वार पर प्याऊ (जल सेवा केंद्र) का उद्घाटन किया और मन्दिर की पाल पर पौधारोपण कर बरगद संरक्षण फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित 2100 पौधों की वाटिका का लोकार्पण किया ।

 

इस अवसर पर जिला प्रभारी सचिव श्री कन्हैयालाल स्वामी ने कहा की वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जल संरक्षण, जल संचयन एवं स्वच्छता पर आधारित एक महत्वपूर्ण अभियान है इस अभियान में जन सहयोग बढाकर इसको आगे ले जाने के प्रयास हम सभी को करने है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी,जिला कलक्टर श्री पुखराज सेन,पुलिस अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद,अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार गुप्ता एवं सभी विभागों के अधिकारी, सुनीता रान्दड, गजेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की।

[yop_poll id="10"]
Show More

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!