A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल

गोड्डा में एक रात में तीन अपराधिक घटनाएं, बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर बोला हमला, पूर्व विधायक अमित मंडल ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

झारखंड, गोड्डा।

 

IMG 20250606 WA0013 1
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एंव पूर्व विधायक अमित मंडल

IMG 20250606 WA0014जिले में बीती रात एक के बाद एक तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं ने सनसनी फैला दी है। गोलीबारी, चाकूबाजी और लूट की वारदातों ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। इन घटनाओं को लेकर झारखंड की राजनीति में भी हलचल मच गई है। पूर्व मुख्मंत्री और बीजेपी के नेता बाबू लाल मंरांडी ने झारखंड सरकार को जमकर घेरा है।

मरांडी ने कहा, झारखंड में लॉ इन ऑर्डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है और उसका बड़ा कारण है देश में एक ऐसा ही राज्य झारखंड है जहां पर पिछले एक महीना से डिजी नहीं है विधिवत रूप से झारखंड जैसे राज्य में इस प्रकार की स्थिति देश में कहीं भी नहीं मिलेंगे झारखंड में कोई भी सुरक्षित नहीं है। आम नागरिकों से लेकर पत्रकारों तक को डर के साये में जीना पड़ रहा है। यही मैं कहूंगा—पत्रकार भी बचकर रहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य में पुलिस कप्तान तक नहीं हैं, तो कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति होगी

आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब थाना के दरोगा का शिवपुर मोहल्ले से ही दरोगा की मोटरसाइकिल चोरी हो जाती है, तो यह दर्शाता है कि अब अपराधियों में प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है।

पूर्व विधायक मंडल ने कहा, अगर पुलिस प्रशासन ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे सीधे तौर पर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार और स्थानीय मंत्री जिले में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से असंवेदनशील हैं। मंडल ने कहा, प्रशासन का खौफ अब अपराधियों के बीच नहीं रहा। यही कारण है कि जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!