
vanfe bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट
कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोईन विक्रेता को 09 पुड़िया हेरोईन के साथ किया गया गिरफतार….
दिनांक 28.07.24 को सोनहन थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम महुआरी स्थित काली मों के मंदिर के पास एक व्यक्ति हेरोईन की बिकी कर रहा है। सूचना के आधार पर सोनहन थाना द्वारा विधिवत छापेमारी किया गया। जिसमें व्यक्ति अनिल कुमार बिन्द, पे० बलदाउ बिन्द, सा० महुआरी, थाना सोनहन, जिला कैमूर को हेरोईन के साथ पकड़ा गया। उक्त के पास से कुल 09 पुड़िया हेरोईन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। हेरोईन बेचने के आरोप में उक्त अभियुक्त को विधिवत गिरफतार एवं हेरोईन जैसे मादक पदार्थ को विधिवत जब्त किया गया।
इस संबंध में सोनहन थाना कांड सं0-594/24, दिनांक-29.07.24, धारा-8 (C)/21(a) Ndps Act में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी-
09 पुड़िया हेरोईन
गिरफ्तारी-
अनिल कुमार बिन्द, पे० बलदाउ बिन्द, सा० महुआरी थाना सोनहन जिला कैमूर