?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

श्री राम लाल तीर्थ दर्शन यात्रा वाहन को अपर कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने किया रवाना

श्री राम लला तीर्थ दर्शन यात्रा वाहन को अपर कलेक्टर के साथ जनप्रतिनिधियों ने किया रवाना
सक्ती जिले से यात्रा प्रभारी सहित ३४ लोग तीर्थ यात्रा हेतु किए प्रस्थान … विश्वास कुमार, उप जिलाधीश

श्री राम लला तीर्थ निःशुल्क दर्शन कराना विष्णु सरकार का सराहनीय पहल…अधिवक्ता चितरंजय पटेल

सक्ती समाचार -श्री राम लला तीर्थ दर्शन यात्रा वाहन को अपर कलेक्टर एवम् जन प्रतिनिधियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस संबध में जानकारी देते हुए यात्रा के प्रभारी उप जिलाधीश विश्वास कुमार ने बताया कि सक्ती जिले से ३३ दर्शनार्थी एवम् एक नोडल अधिकारी सहित ३४ लोग आज अयोध्या धाम के किए बस से बिलासपुर के लिए प्रस्थान किए जहां से विशेष ट्रेन से दर्शनार्थी अयोध्या धाम के त्रिदिवसीय तीर्थ यात्रा के लिए प्रस्थान किए।
इस अवसर पर एस डी एम सक्ती अरुण सोम, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, अनूप अग्रवाल, रामनरेश यादव आदि के साथ मीडिया के लोग एवम् यात्रियों के परिजन उपस्थित रहे। इन पलों में युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोशन राठौर ने तीर्थ यात्रियों को मंगल तिलक लगाकर अभिनंदन किया तो वहीं अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने यात्रा के प्रभारी अमर सिंह राज का पुष्प भेंट कर तीर्थ यात्रा के लिए मंगल कामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार महत्त्वाकांक्षी तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्र के लोग श्री राम लला तीर्थ धाम का दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे हैं जो शासन का सराहनीय पहल है। आज तीर्थ यात्रियों ने कहा कि हम अयोध्या जाकर राम लला का दर्शन पूजन कर अपने तथा संपूर्ण प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद मांगेंगे।IMG 20240806 WA0066

Back to top button
error: Content is protected !!