A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबरधनबाद

अरलगड़ि‌या विस्थापित संघर्ष मोर्चा की वार्ता bccl के साथ

27/08/2024

रिपोर्टर  तबरेज अंसारी

जनपद पुटकी

स्थान धनबाद

 

पी. बी. एरिया क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय में अरलगड़ि‌या विस्थापित संघर्ष मोर्चा की वार्ता हुई। उसमें बी. सी. सी. एल. की ओर से महाप्रबंधक पी. बी. क्षेत्र, क्षेत्रिय प्रबंधक (भू सम्पदा) पी. बी. क्षेत्र एवं मोर्चा की ओर से सचिव – विकास सिंह, रति लाल महतो, नीलकंठ महतो, राकेश सिंह, रघुनाथ प्रसाद, जलेश्वर महतो, सुभाष चौधरी, नीरु सिंह चौधरी, सरजू दास, डी. एल. सिंह, बबलू सिंह, मनोज सिंह सहित अन्य सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे। वार्ता मे निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमती बनी।

राकेश सिंह के नियाेजन संबंधित संचिका तथ्यात्मक अवलोकन एवं अनुमोदन हेतु मुख्यालय भेजा जाएगा।
जमीन संबंधित मामले का निपटारा हेतु C. O. पुटकी से निवेदन कर त्रिपक्षीय वार्ता कराई जाएगी।
जमीन संबंधित अन्य मामलों का पेपर जमा करने पर सहमति बनी उस पर कार्यवाही आगे बढ़ने पर सहमति बनी।आगे के बिंदुओं पर चर्चा के लिए पुनः बैठक आगे होने का निर्णय लिया गया।कुछ विशेष काम पड़ने के कारण  सांसद ढुल्लू महतो इस बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए।
बैठक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

Back to top button
error: Content is protected !!