A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमनोरंजनरायपुर
Trending

श्री सुदर्शन संस्थानम् में मनाया गया भव्य तरिके से हरितालिका तीज पर्व महोत्सव

आनंद वाहिनी के नेतृत्व मे हरितालिका तीज पर्व महोत्सव का आयोजन

 

गुलशन साहू की रिपोर्ट –

रायपुर – श्रीगोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर अनन्त श्री विभुषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा संस्थापित आनंदवाहिनी संगठन द्वारा श्री सुदर्शन संस्थानम् में भव्य हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। समस्त जिसमें बिरगांव, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, महासमुंद, भाटापारा, कवर्धा, बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के अनेको स्थानों से आनन्द वाहिनी के सदस्य गण सम्मिलित हुए । कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव पार्वती एवम जगद्गुरु शंकराचार्य जी के तैल चित्र पर पूजन और सामूहिक गुरु वंदना तथा हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। संजय दादा ने अपने पूरे ग्रुप के साथ शिव तांडव का शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद, धनेली, बिरगांव आदि स्कूलों के बच्चों ने सुआ नृत्य एवं पर्यावरण पर आधारित नृत्य किया।

इस कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही हरितालिका महोत्सव में सम्मिलित 800 से अधिक महिलाओं को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में धरसीवा की पूर्व विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा, भोपाल से विजया पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी, डा. ममता साहू, अभिनेत्री मोना सेन, विरेन्द्र सिंह तोमर, राकेश अग्रवाल, कविता सिंह, कुंदन सिंह, पद्मावती साहू, अर्चना द्विवेदी, सोनल शर्मा, खुशी साहू सहित अनेक गण मान्य जन उपस्थित थे। जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया साथ ही आनन्द वाहिनी की प्रदेशाध्यक्ष एवं अन्तर्राष्ट्रीय संयोजिका सीमा तिवारी, जिला अध्यक्ष रंजीता शर्मा एवं उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा ने भी संस्था के प्रकल्पों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नंदन श्रीवास्तव ने किया।
इस कार्यक्रम में आदित्यवाहिनी के राष्ट्रीय महामंत्री विजय शर्मा, पीठ परिषद् के प्रदेशाध्यक्ष नवनीत तिवारी, आदित्यवाहिनी प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू, महामंत्री संदीप पांडे, बजरंग गुप्ता, सहित राकेश राजगढ़िया, रंजय सिंह, संजय सिंह, उत्तम शर्मा, रवि शंकर पाण्डेय इत्यादि उपस्थित थे।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में आनन्द वाहिनी के सीमा तिवारी, रंजीता शर्मा, गीता तिवारी, वंदना तिवारी, सुरेखा परिहार, खुशबू शर्मा, अलका सिंह, सुनीता शर्मा, सुनिता सिंह, हिना पांडे, उषा शुक्ला, श्रद्धा शुक्ला, जयति दुबे, रेणु सिंह, सुषमा साहू, साधना शुक्ला, उमा साहू, शकुन साहू, भूमिका शर्मा, रेनू तिवारी, कृष्णा वर्मा, उमा साहू, शांति साहू, का विशेष योगदान था।

Back to top button
error: Content is protected !!