
संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा से। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2018 बैच के अधिकारी दिनेश कुमार पादव को गढ़वा जिले का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वे अब तक रांची में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें गढ़वा में उपायुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है।

दिनेश कुमार यादव एक कर्मठ और अनुभवी अधिकारी माने जाते हैं। गढ़वा जैसे सीमावर्ती जिले में उनकी नियुक्ति से प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता की उम्मीद की जा रही है।






