?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेश
Trending

अलीगढ़ में प्रति व्यक्ति आय दोगुना से अधिक हुई, एटा प्रदेश में शीर्ष पर

शिवानी जैन की रिपोर्ट

अलीगढ़ में प्रति व्यक्ति आय दोगुना से अधिक हुई, एटा प्रदेश में शीर्ष परScreenshot 2024 1007 002955 2

 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले 12 वर्षों में प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है। वित्तीय वर्ष 2013-14 में देश की प्रति व्यक्ति आय लगभग 87,718 रुपये थी, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में बढ़कर 2,44,800 रुपये हो गई है। इसी संदर्भ में अलीगढ़ की प्रति व्यक्ति आय भी दोगुनी से अधिक बढ़ी है। वित्तीय वर्ष 2011-12 में अलीगढ़ की प्रति व्यक्ति आय 38,774 रुपये थी, जो 2021-22 में बढ़कर 66,238 रुपये और 2022-23 में 85,139 रुपये तक पहुंच गई है। अलीगढ़ मंडल में कमाई के मामले में एटा ने सातवां स्थान प्राप्त किया है, जहां प्रति व्यक्ति आय 67,720 रुपये से बढ़कर 1,23,434 रुपये हो गई है। वहीं, हाथरस 20वें और कासगंज 40 वें स्थान पर हैं। डॉ. इंदू वार्ष्णेय, अध्यक्ष, अर्थशास्त्र विभाग, डीएस कॉलेज, अलीगढ़ के अनुसार, नौकरीपेशा लोगों की आय लगातार बढ़ रही है। नए स्टार्टअप से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और नकदी निवेश से आमदनी में वृद्धि हो रही है। प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि का मुख्य कारण इंफ्रास्ट्रक्चर और उच्च शिक्षा क्षेत्र में विकास बताया गया है, जिससे लोगों की कमाने और खर्च करने की क्षमता मजबूत हो रही है। हर साल हजारों फ्लैट और वाहन बिक रहे हैं, जो आर्थिक तरक्की का संकेत है।

Back to top button
error: Content is protected !!