?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

वाराणसी : सड़क दुर्घटना में घायल मड़ौली के राजकुमार की मौत

वाराणसी : सड़क दुर्घटना में घायल मड़ौली के राजकुमार की मौत

वाराणसी : सड़क दुर्घटना में घायल मड़ौली के राजकुमार की मौत

चन्दौली /वाराणसी  पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली निवासी राजकुमार (50) की गुरूवार की रात मौत हो गई। मड़ौली के मोहनलाल गोंड को बेटा राजकुमार 20 मई को सुबह 9.30 बजे रोजगार की तलाश में घर से निकला था।

 

मड़ौली के पास ही एक होटल के सामने विपरीत दिशा से आ रहे बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची लोहता पुलिस ने राजकुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आखिरकार राजकुमार गुरूवार की रात जिंदगी की लड़ाई हार गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के कमासुत व्यक्ति की मौत से घर में कोहराम मच गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!