
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमितशाह ने शुक्रवार 13 सितंबर को एक बड़ा ऐलान किया। केंद्र सरकार ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम अब बदल दिया है। पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह को अब “श्री विजयपुरम” के नाम से जाना जायेगा। अमितशाह ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट मे श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश को गुलामी की सभी प्रतिको से मुक्ति दिलाना चाहते है। इसी संकल्प से प्रेरित होकर गृहमंत्रालय ने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर श्री विजयपुरम” करने का फैसला लिया। श्री विजयपुरम नाम हमारे स्वतंत्रता संग्राम और इसमे अंडमान निकोबार के योगदान का प्रतिनिधित्व करता रहेगा। गृहमंत्री ने आगे कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास मे इस द्वीप का बहुत महत्व है। चोल सम्राटों ने इस द्वीप पर अपने नैसर्गिक अड्डे स्थापित किये है। यह द्वीप भारत की सुरक्षा और विकास को गति देने के लिए तत्पर है। इस द्वीप पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत का ध्वज लहराया था। मोदी सरकार भारत मे अलग अलग जगहों पर अंग्रेजों द्वारा दिये गए नामों को बदल रही है। कई शहरों के नाम बदले भी जा चुके है। पोर्ट ब्लेयर एक बेहद खूबसूरत द्वीप है। विशाखापट्टनम, कोलकाता और चेन्नई से जहाज मार्ग द्वारा पोर्ट ब्लेयर जाया जा सकता है। विशाखापट्टनम से पोर्ट ब्लेयर पहुंचने मे 56 घंटे चेन्नई से 60 घंटे और कोलकाता से 66 घंटे का समय लगता है। दिल्ली मुंबई और हैदराबाद से हवाई जहाज से पोर्ट ब्लेयर जा सकते है।