
आरा सीओ के खिलाफ मुखमंत्री को लिखा पत्र
आरा। आरा अंचलाधिकारी पल्लवी गुप्ता के खिलाफ लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उपमुख्यमंत्री सह भोजपुर जिला प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा, लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी एवम भोजपुर डीएम को पत्र लिखा है।पत्र में उन्होंने कहा है आता सदर के कई गांव बाढ़ से प्रभावित है लेकिन उनके कार्य में उदासीनता है। पल्लवी गुप्ता जब से आरा सदर में योगदान की है तब से ब्लॉक परिसर में दलालों का जमवाड़ा हो गया है।दाखिल खारिज से लेकर अन्य कार्यों में जनता से मोटी राशि वसूली की जाती है जनता त्राहि त्राहि कर रही है।जनप्रतिनिधि मुखिया, समिति एवम सामाजिक कार्यकर्ता जब विरोध करते है तो उन्हें भी केश में फसाने की धमकी देती है। इनके कार्य से जनता में निराश जनक स्थिति पैदा हो गई है।आरा सीओ के व्यवहार से सरकार की छबि धूमिल हो रही है।विगत दिन आरा सलेमपुर मार्ग लोहा पुल डाय वर्सन बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त होने पर राजेश्वर पासवान द्वारा नाव की मांग करने पर तथा स्थल निरीक्षण कर जनहित में कार्य करने के आग्रह पर सीओ ने भड़क गई तथा श्री पासवान पर ही करवाई करने हेतु हड़काने लगी है।कोई भी सामाजिक कार्यकर्ता उनहे महिला होने तथा गलत आरोप लगा कर केश में फ़साने की डर से कोई नहीं बोल पता है तथा इसी का लाभ उठा कर वे मनमानी कार्य करती है।
सूत्रों के माध्यम से यह पता चला है किअगर सीओ का ट्रांसफर यहा से नही होने पर सभी संगठन के लोग आंदोलन करने के मूड में है। आरा सीओ के शासन काल में तत्कालीन डीएम राजकुमार ने अंचल में हो रही दाखिल खारिज में पैसे की लेन देन का पर्दा फांस किया था लेकिन सिओ साहिबा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। अब देखना हैं कि राजेश्वर पासवान के पत्र पर क्या करवाई होती है।