A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

शारदीय नवरात्र पर हुई कलश स्थापना मंदिरों पर सजाई गई झांकी 9 दिन तक रहेगा माता का जगराता

IMG 20241003 132112 IMG 20241003 WA0107शारदीय नवरात्र पर हुई कलश स्थापना मंदिरों पर सजाई गई झांकी 9 दिन तक रहेगा माता का जगराता

सतीश मैथिल सांचेत

सांचेत शारदीय नवरात्र पर हुई कलश स्थापना

शारदीय नवरात्रि को लेकर गुरुवार सांचेत मे सुबह 11 बजे से मंदिर में कलश स्थापना शुरू हुई। जिसके बाद घरों के साथ गली मोहल्लों में माता की प्रतिमा को स्थापित किया गया। नवरात्रि को लेकर सांचेत के सभी मंदिरों में विशेष सजावट की गई।

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। सुबह 11:00 से शुरू हुए मुहूर्त के बाद सांचेत में 9 से अधिक जगह माता की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। पिछली बार की तरह इस बार भी भक्तों ने इको फ्रेंडली प्रतिमा लाकर उनकी स्थापना की। गुरुवार को ढोल नगाड़ों और भक्तिमय गीतों के साथ प्रतिमा स्थापित की गई ज्योतिष आचार्य पंडित अरुण शास्त्री ने बताया कि इस बार शारदीय नवरात्र में माता अपने उग्र रूप में आ रही हैं। जिसको लेकर इस बार नवरात्र में कई विशेष योग बन रहे हैं। नवरात्रि के शुरू होते ही सांचेत के सभी माता के मंदिरों में झांकियां सजाई गई।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरुण शास्त्री ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। इस बार नवरात्र में तिथियां बढ़ रही हैं। जो कि शुभ संकेत मानी जा रही है। वहीं इस बार नवरात्र में माता पालकी में सवार होकर आई हैं। नवरात्रि को लेकर अगले 9 दिनों तक सांचेत में जगह-जगह माता के जगराता की कार्यक्रम आयोजित होंगे। 9 दिनों तक चलने वाले उत्सव को लेकर पहले दिन कई मंदिरों में कलश यात्रा भी निकली गई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!