A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा खबर

प्रमुख चौराहों व मार्गों पर यातायात प्रबंधन और अतिक्रमण के दृष्टिगत डीएम की महत्वपूर्ण बैठक

कुशीनगर। जनपद के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों से अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में सभी पुलिस प्रशासन एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों संग बैठक की गई। जिलाधिकारी ने प्रमुख बाजारों एवं मार्गों से अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में व्यापार मंडल एवं फेरीवालों के साथ वार्ता कर प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही के निर्देश प्रशासन,पुलिस एवं नगर निकायों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी बंधुओं से तथा वेंडर्स से वार्ता तथा समन्वय करें। कार्ययोजना के अनुरूप प्रभावी कार्यवाही भी करें ताकि सड़कों की पटरियों एवं प्रमुख हाटों और बाजारों के साथ साथ मार्गों एवं चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित किया सकें। समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय,डीएफओ वरुण,समस्त उप जिलाधिकारीगण, समस्त तहसीलदार, समस्त नायब तहसीलदार, उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, समस्त ई ओ, जिला कृषि अधिकारी डॉ मेनका, आबकारी निरीक्षक, विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!