A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

मंदिर में घुसकर आरोपितों ने हनुमान जी की मूर्ती लात मार के तोड़ दी

*बांदा। मंदिर में घुसकर आरोपितों ने हनुमान जी की मूर्ती लात मार के तोड़ दी। गांव वालों के विरोध जताने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मूर्ती टूटने से आक्रोशितों 2भीड़ ने आरोपितों को दौड़ाया। तो भागने लगे। भीड़ ने दो आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले सौंप दिया। कमेटी के अध्यक्ष की तहरीर पर चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।*

 

 

 

ग्राम बासी निवासी अश्वनी कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, रात करीब सवा 12 बजे गांव के संदीप तिवारी, राहुल चतुर्वेदी, अभिषेक शुक्ला अपने साथी चंचल द्विवेदी व दो अज्ञात के साथ गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आए। परिसर में स्थापित हनुमान जी के मंदिर को लात मार कर गिरा दिया। इससे मूर्ती खंडित हो गई। वहां मौजूद लोगों ने विरोध किया। तो तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मूर्ती टूटने से आक्रोशित लोगों ने आरोपितों को दौड़ाया। तो सभी भागने लगे। भीड़ ने दो आरोपितों को पकड़कर पुलिस को सौंपा दिया।

 

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!