A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

दुमका प्रखंड के गोलपुर पंचायत में जन-संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन…*

हर जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले,यही जिला प्रशासन का प्रयास है...*

IMG 20250620 WA0430 IMG 20250620 WA0429 IMG 20250620 WA0428

जन संवाद कार्यक्रम में बोले उपायुक्त- बेझिझक अपनी समस्याओं,परेशानियों से जिला प्रशासन को अवगत कराएं

हर जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले,यही जिला प्रशासन का प्रयास है…

सरकार की योजनाएं कागज तक सीमित नहीं रहे,योजनाएं लोगों को धरातल पर दिखाई दे,इस उद्देश्य के साथ जिला प्रशासन कार्य कर रही है…

जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन आपकी समस्याओं को समझने एवं उसे दूर करने के लिए किया गया है।आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रही है।उक्त बातें दुमका प्रखंड अंतर्गत गोलपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दिग्घी में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा।उपायुक्त ने कहा कि योजनाएं सिर्फ कागज तक सीमित नहीं रहे लोगों को धरातल पर सरकार की कल्याणकारी योजनाएं दिखाई दे,इस उद्देश्य के साथ जिला प्रशासन कार्य कर रहा है।ससमय जन-जन तक सरकार की योजना पहुँचे यह जिला प्रशासन की जिम्मेवारी है।कहा कि इस जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं स्टॉल पर पहुँचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं योजनाओं को लाभ लेने हेतु आवेदन करें।उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी गांव में इसी प्रकार से कैंप का आयोजन किया जाएगा एवं हर जरूरतमंद व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले,इसे सुनिश्चित करने का कार्य किया जाएगा। जिला प्रशासन का प्रयास रहा है कि आम जनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द दूर किया जाए अपनी समस्याओं,परेशानियों को बेझिझक बताएं ताकि उसे नियमानुसार ढंग से दूर किया जा सके।इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी गौतम मोदी ने 150 वीं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं पीएम जनमन अन्तर्गत योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जनजाति समुदाय के संपूर्ण उत्थान के लिए एक अति महत्वकांक्षी योजना है।कहा कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं सभी जनजातीय समूह तक पहुँचे इसके लिए लगभग 600 कैम्प का आयोजन पूरे जिले में किया जाएगा।इस कैम्प के माध्यम से जनजातीय ग्राम में सभी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को आच्छादित करने का कार्य किया जाएगा।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई कठिनाई हो तो सीधे मुझसे संपर्क करें। स्टॉल पर योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।अबुआ आवास,आयुष्मान कार्ड,आधार कार्ड,चापाकल मरम्मती, जल मीनार की मरम्मती से संबंधित समस्याओं से ग्रामीणों ने अवगत कराया।इस संबंध में उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं पंचायत सचिव को आवश्यक निदेश दिया।कहा कि अविलंब समस्याओं को दूर किया जाए।पेयजल की समस्याओं को दूर करने के लिए 15वीं वित्त आयोग की राशि का उपयोग किया जाय।कहा कि टाइमलाइन निर्धारित कर इन समस्याओं को दूर करें।इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टॉल का भी निरीक्षण किया।स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी रजिस्टर की जांच की।विभिन्न जांच किट रखने का निदेश दिया।कहा कि सभी जरूरी दवाई निश्चित रूप से रहे,इसका ध्यान रखा जाय।बाल विकास परियोजना के स्टॉल निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में उपलब्ध प्री स्कूल किट,एएनसी कार्नर के संबंध में जानकारी प्राप्त की।कहा कि जल्द ही जिला स्तर पर गठित टीम के द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र की जांच की जाएगी।*

कृषि विभाग के स्टॉल निरीक्षण के दौरान स्टॉल पर जानकारी दी गयी कि स्टॉल के माध्यम से केसीसी का आवेदन प्राप्त किया जा रहा है।उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी किसान श्री विधि के माध्यम से खेती करें।इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।उन्होंने कहा कि कृषि विभाग अपने स्तर से लोगों को इस संबंध में जागरूक करें।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्टॉल निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत के सभी खराब चापानल,जलमीनार को मिशन मोड में ठीक करने का निदेश दिया।कहा कि 15 वीं वित्त आयोग से मरम्मती का कार्य किया जाय।

आपूर्ति विभाग के स्टॉल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत के डीलर को निर्धारित मात्रा में ससमय राशन वितरित करने का निदेश दिया।कहा कि किसी प्रकार की कोई शिकायत लाभुकों द्वारा प्राप्त नहीं हो इसका ध्यान रखें।

इसके उपरांत उन्होंने दीदी की दुकान का निरीक्षण किया।

इससे पूर्व उपायुक्त एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों का स्वागत पारंपरिक रीति रिवाज से किया गया।दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गयी।

Back to top button
error: Content is protected !!