सीएम योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से आज जनपद आजमगढ़ में 91.352 KM लम्बे ‘गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे’ का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। ₹7,283 करोड़ की लागत से तैयार इस एक्सप्रेस वे से 04 जनपदों-गोरखपुर, संतकबीरनगर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़ की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही, गोरखपुर से लखनऊ 283 KM का सफर अब सिर्फ 3 घंटे में पूरा किया जा सके।
आजमगढ़ में रैली को संबोधित करते वक्त सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला किया उन्होंने कहा कि एक साथ 60 हजार 244 भर्ती हो गई…कोई सिफारिश नहीं. अगर 2017 के पहले ये हुआ होता, तो चाचा और भतीजा झोला लेकर वसूली के लिए निकल गए होते. यानी वहां पर भी भेद होता था. पैसा लिए बगैर तो किसी की भर्ती होती ही नहीं थी. लेकिन अब कोई भेदभाव नहीं. अब तो सबको अवसर मिल रहा है”
इस आजमगढ़ ने उन्हें मुख्यमंत्री सांसद बनाया तो न विश्वविद्यालय बना पाए न एक्सप्रेस वे बना पाए,हमने गैर सैफई वासी को सांसद बनाया
2016 में वो लोग 110 मीटर चौड़ा एक्सप्रेस वे बना रहे थे,टेंडर जारी कर दिया था,एक्सप्रेस वे निर्माण में डकैती डालने वाले आज ईमानदारी का ढोंग दिखा रहे हैं.
वो मुम्बई की D कम्पनी के साथ पार्टनरशिप करते थे,अंडरवर्ल्ड के सांठगांठ करते थे ।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे नेटवर्क के साथ विकास, विश्वास और वैभव की नई उड़ान भर रहा है। यह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पूर्वी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, पर्यटन विकास एवं निवेश के नए मार्ग प्रशस्त करेगा।