
हरिद्वार भूपतवाला रानी गली अमेरिकन आश्रम के सामने स्थित एक एकादश रूद्र पीठ में वार्षिक महोत्सव के अवसर पर संत समागम का आयोजन किया गया। 
आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान राजगुरु स्वामी संतोषानंद सरस्वती महाराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद श्रुति महाराज ने कहा कि गंगा तट पर संतों का सान्निध्य सौभाग्य से प्राप्त होता है मोक्षदायनी मां गंगा के दर्शन और गंगाजल से आचमन करने मात्र से ही जीवन बदल जाता है। महामंडलेश्वर हरि चेतनानंद महाराज ने कहा महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद सरस्वती महाराज भक्त और ज्ञान प्रदान कर भक्तों के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने के साथ सनातन के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभा रहे हैं ।स्वामी रवि देव शास्त्री और स्वामी हरिहरानंद ने कहा यह निर्मल जल के समान जीवन व्यतीत करने वाले स्वामी संतोषानंद महाराज का त्याग और तपस्या से परिपूर्ण सभी भक्तों के लिए प्रेरणादाई है ।वह अत्यंत सराहनीय है उनका योगदान।
इस आयोजन में स्वामी हरिचेतनानंद, महंत राघवेंद्र दास, स्वामी जगतेशवरानंद, स्वामी रवि देव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद ,स्वामी दिनेश दास, महंत सूर्यांश मुनि, स्वामी कमलेशानंद, महंत जमना दास सहित सभी 13 अखाडो के संत महापुरुष एवं श्रद्धालु मौजूद रहे ।
इस दौरान राज्य मंत्री डॉ जयपाल सिंह चौहान एवं राम लखन शर्मा, अंकित ,प्रीतपाल सिंह ,राजावत ,सीता भिंड ,धीरेंद्र भटाना ,जगमोहन श्रीवास्तव ,अनिल राही ,माला श्रीवास्तव ,राजीव मिश्रा आदि कवियों को सम्मानित भी किया गया।










