
*धनबाद :* झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की प्रक्रिया में 100 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा। बता दें कि करीब सात साल बाद बार काउंसिल का चुनाव हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने मार्च तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया है। बार काउंसिल कुल 25 पदों पर चुनाव होना है। इस चुनाव मे पहली बार सात सीटें महिला अधिवक्ताओं के लिए रिजर्व की गई हैं। इसमें पांच सदस्य चुनाव से निर्वाचित की जाएंगी। जबकि, दो महिला सदस्यों का चयन मनोनयन से हो गा। यानी 18 पुरुष और 5 महिला सदस्यों के लिए चुनाव होगा। 12 मार्च की सुबह 11.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा। राज्य के 25001 वोटर अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।











