
*होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु किया गया बैठक*
गया, 25 फरवरी 2026, *होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण शांति व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया श्री सुशील कुमार द्वारा समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष तथा जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा बैठक करते हुए एक-एक कर सभी बिंदु पर जानकारी प्राप्त करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए।*
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि होलिका दहन के साथ ही होली पर्व दिनांक 02 मार्च को होलीका दहन, 04 मार्च होली तथा 05 मार्च 2026 (मटका फोड़ होली) मनाई जाएगी। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को होलिका दहन पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। इस पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों का कर्तव्य होगा कि अपने-अपने क्षेत्र में होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों समुदाय के लोगों से मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस पर्व को संपन्न कराएं। उन्होंने सभी संवेदनशील स्थल पर पर्याप्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त कराने का निर्देश दिया ताकि कोई भी विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न ना हो पाए। उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुए आसपास के समुदाय के लोगों से बातचीत अनिवार्य रूप से करेंगे।
उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बिहार राज्य में पूर्णता शराबबंदी है। चोरी-छिपे शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए तथा मादक द्रव्यों का प्रयोग करने वाले लोगों पर निगरानी तथा विधि सम्मत कार्रवाई अपेक्षित है। उन्होंने सभी थाना अंतर्गत शराब चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। शराब को पकड़ने हेतु सहायक आयुक्त उत्पाद से समन्वय स्थापित कर चिन्हित स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से निगरानी करें। उन्होंने कहा कि होली पर्व के सौहार्द को बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले अफवाहों पर निगरानी रखी जाएगी।
उन्होंने नगर आयुक्त एवं सभी कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि होली पर क्या असर पर कहीं भी जलापूर्ति बंद नहीं रहे इसे सुनिश्चित करवाये साथ ही अपने क्षेत्र में साफ सफाई की पूरी व्यवस्था रखें। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि झूमता एवं मटका फोड़ के लिए जो भी आपके क्षेत्र में मनाए जाएंगे उन क्षेत्रों का अगले तीन दिनों के अंदर स्पॉट वेरिफिकेशन करवा लें। जिले के सभी हॉस्टल लॉज गेस्ट हाउस सभी का जांच करवा ले। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में सभी संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च करवाये। वाहनों की जांच निरंतर करवाये विशेष कर हेलमेट जांच एवं ट्रिपल लोडिंग इत्यादि।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक गया को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत खासकर संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे पेट्रोलिंग की व्यवस्था रखेंगे। साथ ही वाहनों की चेकिंग निरंतर रूप से करते रहें। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि होली पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था पूरी तरह संधारित रखें।
उन्होंने स्पेशल ब्रांच के डीएसपी को निर्देश दिया कि गया जिला अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील जगहो से सूचना इकट्ठा करेंगे तथा उससे वरीय अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने एरिया के शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से 2 दिनों के अंदर कर लेने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली पर्व के अवसर पर शांति समिति के सभी सदस्य अपने अपने क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गया जी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़








