

🚨🟥 ऑपरेशन ‘सवेरा’ के तहत बड़ी कार्रवाई: थाना चिलकाना पुलिस ने 20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर दबोचा 🟥🚨
💊 नशे के कारोबार पर प्रहार! करीब 4 लाख की स्मैक बरामद, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज 💊
सहारनपुर। सहारनपुर परिक्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में तीनों जनपदों में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत थाना चिलकाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण और नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी श्री विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 25.02.2026 को थाना चिलकाना पुलिस टीम द्वारा गश्त/चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने ग्राम बहादरा से दबकौरा की ओर जाने वाले मार्ग के पास से अभियुक्त मेहरबान पुत्र इलियास निवासी ग्राम महेश्वरी कलां थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 04 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना चिलकाना पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के “फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक” की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक भी पहुंचा जा सके।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में मु0अ0सं0 18/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली देहात, जनपद सहारनपुर में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
➡️ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- थाना प्रभारी श्री विनोद कुमार, थाना चिलकाना
- उपनिरीक्षक श्री सुखबीर सिंह
- उपनिरीक्षक श्री रवि कुमार
- कांस्टेबल 2549 जिम्मी सागर
सहारनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
संपादक – एलिक सिंह
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – दैनिक आशंका बुलेटिन, सहारनपुर
📞 खबर, विज्ञापन और सूचना हेतु संपर्क: 8217554083







