

कटनी
शहर के रीठी रोड पर देव डोगरा वेयरहाउस के समीप बुधवार सुबह लगभग 11:45 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। पिकअप वाहन और बोलेरो की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक की हालत अधिक नाजुक बताई जा रही है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें






