

कटनी
कटाए घाट नदी के पार स्थित शबरी माता मंदिर में कोल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम माता शबरी प्रांगण में पूजा पाठ हवन कन्या भोज और विशाल भंडारे के साथ धार्मिक नृत्य गान का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कटाए घाट नदी के पार स्थित प्राचीन शबरी माता मंदिर परिसर में कोल फाउंडेशन द्वारा चली आ रही वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तिमय वातावरण में नृत्य और भजन-कीर्तन के साथ हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से कन्या भोज कराया गया और फिर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा मंडल श्री राम पटेल, विजय दुबे कैलवारा सरपंच छोटू कोल, स्थानीय पंचगण एवं कोल फाउंडेशन के पदाधिकारी और सदस्यगण विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने शबरी माता के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके त्याग, समर्पण और अटूट भक्ति की भावना को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सभी ने नवयुवकों से माता शबरी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने शबरी माता प्रांगण के विस्तारीकरण एवं निर्माण कार्य हेतु 2 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस घोषणा से उपस्थित जनसमुदाय और कोल फाउंडेशन समिति में खुशी की लहर दौड़ गई। समिति के सदस्यों ने विश्वकर्मा जी का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और परंपरा को मजबूत करने का सं…देश देता है।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें







